![]() |
| rice bowl |
अगर खेल के नज़रिये से देखे तो जो पेशेवर सयकालिस्ट(professional cyclist) होते है उन्हें भरपूर ऊर्जा(energy)की आवश्यकता होती है क्यू की सायकल चलते वक़्त उनके शरीर में लगातार ऊर्जा की खपत होती रहती है और कार्बोहइड्रेट हमारी इसी ऊर्जा(energy) कमी की पूर्ति करता रहता है उदाहण के लिए हम अगर टूर दी फ्रांस(tour the France) की बात करे तो यह एक मशहूर सायकल रेस प्रतियोगिता है जो की दुनिया भर में साइकल रेस प्रतियोगिता (cycle race competition) के लिए मशहूर है यह प्रतियोगिता फ़्रांस में प्रति वर्ष आयोजित होती है इसमें भाग लेने वाले साधारणत एक प्रोफेशनल सयकालिस्ट रोज़ाना ५०० से ७०० ग्राम्स प्रति दिन कार्बोहइड्रेट का सेवन अपने डाइट करता है जो की १०० से १४० चम्मच शक्कर के बराबर होता है और मज़े की बात यह है की वो इसका ५०% सेवन वह अपनी प्रतियोगिता(cycle race) के समाप्त होने के तुरंत बाद करता है इन तरह के अथलेट्स के लिए कार्बोहइड्रेट का सेवन बहुत आवश्यक होता है।
क्यों कार्बोहइड्रेट महत्वपूर्ण है (why carbohydrates are important)
कार्बोहैड्राट हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है हमारे शरीर का पाचन तंत्र कार्बोहैड्राट को ब्लड शुगर(glucose) में परिवर्तित करके उसे संगृहीत करता है और फिर ज़रुरत पड़ने पर आपका शरीर इस ब्लड शुगर (glucose) का उपयोग करता है खेल की गतिविधि से देखा जाये तो ब्लड शुगर(glucose) एक महत्वपूर्ण ईंधन है इसका उपयोग एरोबिक(aerobic) और गैर-एरोबिक(non-aerobic) ऊर्जा प्रणाली में किया जाता है
कार्बोहैड्राट साधारणत आवश्यक(essential) और गैर-आवश्यक(non-essential) के प्रारूप में पाए जाते है जिनमे से आवश्यक(essential) की बात करे तो यह हमारे शरीर में पहले से उपलब्ध नहीं होते बल्कि इन्हे बाहरी पोषण(nutrition) से या आहार(diet) से हमारे शरीर में प्रवेश करना होता है।
उदहारण- भूरा चावल(brown rice),सब्जियां(vegetables),फल(fruits),साबुत अनाज(whole grain) और ब्रेड(bread) इत्यादि
और जबकि गैर-आवश्यक(non-essential) ठीक इसके विपरीत होते है यह पहले से ही हमारे शरीर में उपलब्ध होते है इन्हे बाहरी पोषण(nutrition) से या आहार(diet) से हमारे शरीर में प्रवेश कराने की ज़रुरत नहीं पड़ती।
उदहारण- ग्लाइकोजन(glycogen) हमारे मांसपेशियों(muscles) में पहले से ही उपलब्ध होता है जिसे बाहरी पोषण यानि डाइट से लेने की आवश्यकता नहीं होती परन्तु ग्लूकोस(glucose) को और भी पोषक तत्त्वों(nutrients) की सहायता से बनाया जा सकता है इस प्रक्रिया को ग्लुकोनिओजेन्सिस(gluconeogenesis) कहा जाता है
कार्बोहैड्राट(carbohydrates) का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण होता है क्यों की यह व्यायाम(exercise) या किसी भी प्रकार की गतिविधि(activity) को करने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा(energy) और ईंधन(fuel) की आपूर्ति करता है और आगे लगने वाले ऊर्जा(energy) के लिए ग्लाइकोजन(glycogen) के भंडार को बचाकर रखता है
कार्बोहैड्राट के प्रकार (Types of carbohydrates)
कार्बोहइड्रेट(carbohydrates) को दो प्रमुख भागो में विभाजित किया गया है
- सरल(simple)
- जटिल(complex)
सरल कार्बोहइड्रेट(simple carbohydrates)
इन्हे शुगर और सरल शुगर के नाम से भी जाना जाता है सरल कार्बोहइड्रेट(simple carbohydrates) को भी दो भागो में विभाजित किया गया है और इनकी रसायनिक संरचना छोटी(short chemical structure) यानि यह पाचन प्रक्रिया(digestion) के लिए कम समय लगाती है जिसे मोनोसाच्चेराइड(monosaccharides) और डाइसचराइड(disaccharides) से जाना जाता है
- मोनोसाच्चेराइड(monosaccharides):-इसमें केवल एक शुगर का समावेश होता है अन्तत इन्हे सबसे छोटे कार्बोहइड्रेट से जाना जाता है छोटा आकर होने के कारण वे हमारी पाचन प्रक्रिया(digestion) और चयापचय(metabolism) की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भुमीका निभाते है
- डाइसचराइड(disaccharides):-अगर बात करे डाइसचराइड(disaccharides) की तो इनमे दो शुगर यूनिट(unit) का समावेश होता है जो एक दूसरे से बंधे होते है
जटिल कार्बोहइड्रेट(complex carbohydrates)
इनकी रसायनिक संरचना लम्बी(longer chemical structure) यानि पाचन प्रक्रिया लम्बे समय तक चलती है जटिल कार्बोहइड्रेट(complex carbohydrates) को ३ प्रमुख भागो में विभाजित किया गया है जिनमे स्टार्च(starch), शुगर(sugar) और फाइबर(fiber) का समावेश है। जो की आवश्यक(essential) कार्बोहइड्रेट(carbohydrates) का प्रकार है। जिन्हे बाहरी पोषण(nutrition) से या आहार(diet) से हमारे शरीर में प्रवेश करना होता है।
इनका सेवन बढ़ाते वक़्त ध्यान रहे की आप इन्हे उचित और धीमी गति से बढ़ा रहे हो नही तो आपको इसके परिणाम में गैस की दिक्कत(acidity) का सामना करना पड सकता है या फिर ऐसा भी हो सकता है की आप जो पाना चाहते हो परिणाम उसके विपरीत मिले। इसलिए याद रहे की आप अपने कार्बोहायड्रेट के सेवन(intake) को सही और उचित मात्रा में ही रखे ताकि परिणाम अच्छे ही मिले।



0 Comments