पोषण(nutrition) हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है अच्छा भोजन(good food) और अच्छा पोषण(nutrition) दोनों ही हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। अच्छा पोषण(good nutrition) और भोजन(food) यह दोनों ही विकल्प भविष्य में होने वाली बीमारी को रोकने में मदद कर सकते हैं। सही खाद्य पदार्थ खाने से आपके शरीर को चल रही बीमारी से अधिक सफलतापूर्वक सामना करने में मदद मिल सकती है। अच्छे पोषण को समझना और आप जो खाते हैं उस पर ध्यान देना आपको अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने या सुधारने में मदद कर सकता है अगर आप प्रोफेशनल स्पोर्ट्स प्लेयर हो या बॉडी बिल्डिंग करते हो या फिर अपनी सेहत को केवल संतुलित रखना चाहते हो तो अच्छा न्यूट्रिशन (good nutrition)एक महत्वपूर्ण किरदार अदा करता है | साधारणत आप अच्छा पोषण (good nutrition) या फिर ख़राब पोषण (bad nutrition) का सेवन कर रहे होते हो| निचे हमने दोनों के बारे में विस्तार में बताया है हमारे शरीर पर किसका क्या प्रभाव पड़ता है ।
परिभाषा (Definition)
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति(international Olympic committee) के अनुसार खेल पोषण(sports nutrition) स्वस्थ भोजन की आदतों, पूरक और खेल भोजन का संयोजन है जो कठिन प्रदर्शन(hard training) करने वाले यानि लक्ष्यों को प्राप्त करने और बीमारी और चोट की घटनाओं को कम करने के लिए ऊर्जा की जरूरतों का समर्थन करने के लिए आवश्यक है।
१) अच्छा पोषण (good nutrition)

कैसे एक अच्छा पोषण(good nutrition) हमारे शरीर पर उत्तम और प्रभावी परिणाम देता है अगर हम साधारण भाषा में कहे तो अच्छा पोषण का मतलब अच्छा और सिंपल भोजन का सेवन करना है | स्वस्थ जीवन शैली का नेतृत्व करने के लिए अच्छा पोषण (good nutrition)एक महत्वपूर्ण किरदार अदा करता है जैसे की शारीरिक गतिविधि के साथ संयुक्त, आपका आहार आपको स्वस्थ वजन तक पहुंचने और बनाए रखने, पुरानी बीमारियों (जैसे हृदय रोग और कैंसर) के जोखिम को कम करने और आपके समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।अच्छा भोजन और अच्छा पोषण(good nutrition) एक ऐसा तरीका है जिससे हमें ईंधन(fuel) मिलता है, और जिससे हमारे शरीर को ऊर्जा(energy) मिलती है। हमें हर दिन एक नई आपूर्ति के साथ हमारे शरीर में पोषक तत्वों(nutrients) को बदलने की आवश्यकता है। पानी पोषण(nutrition)का एक महत्वपूर्ण घटक है। उसके आलावा वसा(fat), प्रोटीन(protein)और कार्बोहाइड्रेट(carbohydrate)सभी आवश्यक घटक हैं।इसी के साथ साथ अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रमुख विटामिन(vitamin) और खनिज(minerals) भी महत्वपूर्ण हैं।
अच्छे पोषण के स्रोत(good nutrition source)
व्हेज(veg):-
अनाज(grains), फल(fruits), सब्जियाँ(vegetables), दूध(milk) और दूध से सम्भंदिड (dairy products)इत्यादि।
नॉन-व्हेज(non veg):-
मीट(meat),मच्छी,अंडे और चिकन ब्रेस्ट (chicken breast)इत्यादि।
इन दिये गए खाद्य पदार्थो का आप अगर अच्छे से और नियमित रूप से सेवन करते हो जो की अच्छे पोषण के स्रोत मने जाते है ये आपके रोज़ाना जीवन में होने वाले पोषण से संभावित् दिक्कतों की कमी की पूर्ति करते है| इनके अलावा और भी कई स्रोत है जिनको आप अपने पोषण (nutrition) लिस्ट में समावेश कर सकते हो बस इसकी शुरवात आपको करनी होगी आपको आपके सेहत की ज़रूरत(requirement) यानि नाहीं काम और नाही ज़्यादा जबकि एक संतुलित पोषण प्लान बनाके अपने तरीके से इन खाद्य पदार्थो को अपने रोज़ाना के आहार में ऐड कर सकते है।
अच्छे पोषण के परिणाम (benefits of good nutrition)
- अच्छा पोषण आपके स्वास्थ्य के ९५% विकारो को होने से रोकता है
- ह्रदय के विकारो (heart diseases)
- उच्च रक्त चाप(high blood pressure)
- जल्द ठीक होने की क्षमता(recovery) को बढ़ता है
- ऊर्जा स्टार(energy level) को बढ़ता है
- रोगप्रतिकारक क्षमता(immunity) बढ़ने में सहायता करता है
२) ख़राब पोषण(bad nutrition)
क्या है ख़राब पोषण (bad nutrition)और कैसे इसका परिणाम हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर पड़ता है अगर आपको लगता है की आप बार बार बीमार पड़ रहे हो या चोटिल हो रहे हो और आपकी चोट(injury) जल्दी ठीक नहीं हो रही है यानि आपको ठीक होने में ज़्यादा समय लग रहा है अथवा आपको ऐसा लगता होगा की आप कोई भी काम(activity) या फिर ओवर ट्रेनिंग से पीड़ित हो रहे हो जिसका प्रभाव आपके प्रदर्शन(performance) पर पड़ रहा है जो आपके शक्ति और सेहत में कमी आने का महत्वपूर्ण कारण हो सकता है इन सभी कमियों के पीछे का अगर कारण ढूंढोगे तो आप पाओगे की आपके आहार में पोषक तत्त्वों(nutrients) की मात्रा में कमी होना हो सकता है और जिस वजह से आपको अपने आहार (nutrition) में सुधार लाने की ज़रूरत है इन्ही सब कारणों की वजह से अल्पावधि में खराब पोषण (bad nutrition) तनाव, थकान और काम करने की हमारी क्षमता में योगदान दे सकता है और परिणाम ये होगा की हमारी कार्य क्षमता में कमी आ जाएगी, और समय के साथ, यह कुछ बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के विकास के जोखिम में योगदान कर सकता है।
ख़राब पोषण(bad nutrition) के परिणाम
- उच्च रक्तचाप(high blood pressure)
- उच्च कोलेस्ट्रॉल(high cholesterol)
- ह्रदय रोग और स्ट्रोक (heart disease and stroke)
- मधुमेह प्रकार २(type-2 diabetes)
- डिप्रेशन(depression)
भोजन विकार(eating disorders)इन सारी बीमारियों के पीछे ख़राब पोषण(bad nutrition)का भी एक महत्वपूर्ण योगदान मना जाता है। क्यों की आज दुनिया में कई लोग इस प्रकार की बीमारियों से झुंज रहे है परिणाम स्वरुप जो आपकी जेब खर्च को बढाती है और बढ़ती उम्र के हिसाब से ये बीमारिया और भी विशाल रूप ले लेती है और जिससे आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है या फिर अंतत परिणाम मृत्यु भी हो सकता है। अगर डेथ रेश्यो की बात करे तो वैश्विक स्तर पर हर पांच में से एक की मौत खराब आहार या पोषण(bad diet and nutrition) से होती है
पोषण के प्रकार(types of nutrition)
पोषण को दो भागो में विभाजित किया गया है जिनमे पहला है कैलोरीज (calories) और दूसरा है नॉन-कैलोरिज(non-calories) अगर हम बात करे कैलोरीज पोषण(calories nutrition) की तो इसे भी तीन भागो में विभाजित गया है
कैलोरीज(calories)
किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थो या पेय पदार्थो को कैलोरीज(calories) में नपा जाता है जब हम अधिक कैलोरीज का सेवन करते है तो हमारे शरीर में वासा यानि(fat) की मात्रा बढ़ने लगती है जो हमारे शारीरिक मोटापा और बढ़ते वजन का कारण बन सकता है
कैलोरीज वाले घटक...
- कार्बोहायड्रेट(carbohydrate)
- वसा(fat) और
- प्रोटीन(protein) का समावेश होता है
नॉन-कैलोरिज(non-calories)
नॉन-कैलोरीज खाद्य पदार्थो में पहले से ही कैलोरीज कम मात्रा में पाए जाते है और इनके सेवन करने के बाद जैसे ही वे हमारे शरीर में प्रवेश करते है उनकी मात्रा में कमी आने लगती है ऐसा क्यों होता है? ऐसा इसलिए होता है क्यों की हमारा शरीर इन कैलोरीज का कुछ % हिस्से का इस्तेमाल उन्हें ही पचने में लगने वाली ऊर्जा के रूप में करता है।
नॉन कैलोरीज वाले घटक...
- पानी(water)
- विटामिन(vitamins)
- मिनरल्स(minerals)

0 Comments